वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल में कई जरूरी दवाएं महीनेभर से गायब हैं। सिजोफ्रेनिया, माइग्रेन और साइकोटिक सहित कई दिमागी रोगों की दवा अभिभावकों को बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें दो-तीन हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। आमतौर पर ये दवाएं उन्हें अस्पताल में नि:शुल्क मिल जाती हैं। मानसिक अस्पताल में रोज करीब पांच सौ मरीज आते हैं। इन दिनों दवाओं की कमी से मरीजों के इलाज में व्यवधान हो रहा है। अमिसुलप्रिड नहीं होने से सिजोफ्रेनिया के रोगी परेशान हैं। इस बीमारी में भ्रम, मतिभ्रम और असामान्य व्यवहार की शिकायत होती है। अस्पताल में महीनेभर से माइग्रेन की दवा प्रोप्रानोलोल हाइड्रोक्लोराइड, पार्किंसंस की दवा ट्राइहेक्सीफेनिडिल हाइड्रोक्लोराइड, मिर्गी की दवा ऑक्सकार्बाजेपाइन और मानसिक विकार क...