वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी,कार्यालय संवाददाता। मंडलीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती उन्नाव के एक कैदी की मंगलवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान उन्नाव निवासी 26 वर्षीय राहुल निषाद के रूप में हुई है। वह सिजोफ्रेनिया (मानसिक विकार) से पीड़ित था और करीब तीन माह पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात राहुल निषाद ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक राहुल उन्नाव जेल से उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजा गया था। वह लंबे समय से सिजोफ्रेनिया की बीमारी से ग्रसित था और चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।मृत्यु की ...