प्रयागराज, जनवरी 29 -- भागीरथ सहयोग सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को सेक्टर छह हरिश्चन्द्र चौराहा, समयामाई मार्ग स्थित शिविर में योग, साधना का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. अमित सिंह, राजयोग एवं ध्यान केन्द्र के निदेशक योगी चंद्रशेखर और योगी संदीप ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन के लिए योग करना आवश्यक है। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव अवनीश सिंह चंदेल, संजय सिंह यादव, अमन सिंह, विक्रांत सिंह, अत्यंत कुमार, यशपाल यादव, संदीप यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.