मानसरोवर से लौटे अनुज बने 'कैलाशी'
वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, संवाददाता। कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा पूरी कर लौटे काशी के भदैनी निवासी अनुज पांडेय को 'कैलाशी' की उपाधि दी गई है। यात्रा से लौटने के बाद लखनऊ स्थित लोक भवन में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। उनके साहस की प्रशंसा की। तिब्बत-चीन मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए चार सदस्यीय समूह में अनुज पांडेय सबसे कम आयु के यात्री रहे। अनुज पांडेय अब तक द्वादश ज्योतिर्लिंग, चारो धाम, पञ्च कैलाश, सप्त बद्री सहित कश्मीर से कन्या कुमारी के मध्य ज्यादातर शक्तिपीठों की धार्मिक यात्रा कर चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य पाकिस्तान में हिंगलाज माता, बांग्लादेश में ढाकेश्वरी देवी और श्रीलंका के शक्तिपीठों की यात्रा का है। बताया कि यह यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण रही। सरकार की बेहतर व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.