गिरडीह, सितम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक शनिवार को मानसरोवर तट के पास हुई। अध्यक्षता चंद्रदेव यादव ने की। बैठक में वर्ष 2024 का आय-व्यय कोषाध्यक्ष संतोष साव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 के लिए सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें संरक्षक चंद्रदेव यादव और अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता को चुना गया। इसके अलावा समिति में उपाध्यक्ष विश्वनाथ स्वर्णकार, रॉकी सिंह, ललन खटीक, परिचय पांडेय, सचिव निरंजन गुप्ता, सह सचिव बिनोद केशरी, नंद कुमार सिंह, अनिल केशरी, निरंजन भगत, कोषाध्यक्ष संतोष साव, सह कोषाध्यक्ष अनुभव कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित सिंह को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी में कई लोगों को शामिल किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि तालाब में पानी ज्यादा है। विसर्जन हेतु नाव बनाया जाएगा। ब...