मानसरोवर यात्रियों ने पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन
पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- पिथौरागढ़। चौकोड़ी में रात्रि विश्राम के बाद मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल ने पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। टीआरसी प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि मंगलवार को चौकोड़ी में नाश्ते के बाद यात्री दल सीधे गंगोलीहाट पहुंचा। यहां उन्होंने पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाटकालिका मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। यात्रियों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समुद्धि की कामना की। बाद में यात्री अल्मोड़ा को रवाना हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.