नई दिल्ली, मई 3 -- Mansarovar Yatra: भारत और चीन द्वारा लिपुलेख और नाथुला क्षेत्र से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सहमति जताए जाने के बाद नेपाल की बालेन शाह सरकार का बयान सामने आया है। बालेन प्रशासन द्वारा कहा गया कि नेपाल सरकार ने लिपुलेख से होकर जाने वाली मानसरोवर यात्रा को लेकर अपना रुख चीन और भारत के सामने रख दिया है। नेपाल सरकार इस क्षेत्र में किसी भी निर्माण, व्यापार या तीर्थयात्रा जैसी गतिविधियों का विरोध करती है। नेपाली विदेश मंत्रालय द्वारा यह बयान भारत और चीन द्वारा मानसरोवर यात्रा की घोषणा करने के दो दिन बाद सामने आया है। बालेन शाह प्रशासन के विदेश मंत्रालय ने छह बिंदुओं वाला एक बयान जारी कर पूर्ववर्ती ओली सरकार द्वारा चुना गया स्टैंड ही अपनाया। इस बयान में कहा गया कि बालेन सरकार ने भारत और चीन दोनों देशों के सामने कूटनीतिक माध्यम स...