मुरादाबाद, मार्च 15 -- शहर के वीआईपी मुहल्ले मानसरोवर कॉलोनी में शनिवार की शाम पाइप लाइन फटने से 20 से अधिक परिवार पानी के संकट से जूझे। रविवार की दोपहर करीब 20 घंटे बाद जलापूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। पानी संकट से क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। मुहल्ले के ई-ब्लॉक में शनिवार की शाम पाइप फटने की वजह से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। बताया कि मंदिर से सटे पार्क के नजदीक प्राइवेट कर्मचारियों ने घरों में पानी वाला पाइप बदला था। इसके बाद शाम के पांच बजे आपूर्ति शुरू होने के साथ मुख्य पाइप का पानी सड़क पर फव्वारे की तरह निकलने लगा। मुहल्ले के लोगों ने नगर निगम के जलकल विभाग को इसकी जानकारी दी। देर शाम जलकल विभाग के कर्मचारी ने रविवार की सुबह तक प्रतीक्षा करने को कहा। मुहल्ले की मंजू तिवारी, राजकुमार पुडीर, दीपक अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.