मानसरोवर कॉलोनी में तीन दिन से आ रहा काला पानी, लोग परेशान
मुरादाबाद, मई 22 -- शहर की पॉश कालोनियों में शुमार मानसरोवर कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से गंदे और काले पानी की सप्लाई होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी आने के कारण कॉलोनीवासियों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी इतना गंदा है कि वह घर के किसी भी काम के लायक नहीं है। कालोनी के रहने वाले एसएस यादव ने बताया कि पानी का प्रेशर भी बेहद कम है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। लोग न तो ठीक से स्नान कर पा रहे हैं और न ही खाना बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। एसपी सिंह ने बताया कि हम लोग मजबूरन बाहर से पानी लाकर काम चला रहे है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉलोनी के रहने वाले अशोक सिंह, सूरज सिंह यादव और आरके वर्मा समेत कई लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.