बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। सेंट जोसफ स्कूल बिजनौर ने अपनी पहली बैच (2025-26) के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन ने टॉपर्स की सूची जारी करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईसीएसई 10वीं में मानसपुर गोस्वामी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। सेंट जोसफ स्कूल बिजनौर में आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के पहले बैच में मानसपुरी गोस्वामी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर पार्थ कौशिक, आयशा और रुद्र कुमार ने 96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल की बेहतर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अथक परिश्रम को दिया। स्कूल के मैनेजर रे...