अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका के वार्डों में आज भी लोगों को अपने घरों तक पहंुचने के सुगम रास्ते नहीं नसीब हो सके हैं। नगर के अमरौला वार्ड के मानसनगर कालोनी में लोगों को घरों तक पहंुचने में कच्चे रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। रास्ते में जानलेवा गड्ढे होने से लोग जान जाखिम में डाल कर आवागमन करने को मजबूर हैं। नगर के अमरौला वार्ड की मानसनगर कालोनी में करीब पांच सौ की आबादी निवास करती है। इस कालोनी में सौ से अधिक मकान हैं। कालोनी के आबाद हुए डेढ़ दशक से अधिक का समय बीत गया लेकिन लोगों को अभी तक पक्का मार्ग नहीं नसीब हो सका। लागों को कालोनी में पहंुचने के लिए मात्र एक कच्चा रास्ता है। इस रास्ते में पेयजल की पाइप डालने के बाद उसे दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इस कच्चे रास्ते मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.