बस्ती, जुलाई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रेस क्लब सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वरदान या अभिशाप विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि एआई तकनीक का मानव हितों में उपयोग होना चाहिए। पत्रकारिता के क्षेत्र में इसका प्रयोग करते समय मानवीय पक्षों की उपेक्षा नहीं होना चाहिए। विषय प्रवर्तन करते हुए कृष्ण गोपाल अग्रवाल और मानस श्रीवास्तव ने कहा कि एआई मनुष्य की चेतना पर हावी नहीं होने पाए, वरना अनर्थ हो जाएगा। यह एक तकनीक है और इसका उसी रूप में पत्रकारों को सृजनात्मक उपयोग करना चाहिए। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि मशीन मनुष्य की चेतना को प्रभावित नहीं करने के लिए सभी को सजग रहना होगा। गोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, विनोद उपाध्याय, अरविन्द पाल, जयन्त मिश्र,...