कानपुर, मई 5 -- मंगलपुर, संवाददाता। ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार को भावसिंह पुरवा, बददापुरवा डिलवल, लौवा, नधौवा कठरा, सतौरा जौरवा सहित कई गांवों में अन्नदान मुहिम का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक गांव के सम्मानित एवं दयालु नागरिकों से अन्न एकत्रित कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है। इस सेवा अभियान के तहत गरीब कन्याओं के विवाह, बेसहारा, लाचार, दिव्यांग, विधुर तथा आगजनी जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के सदस्य मोहम्मद अख्तर ने बताया कि मुहिम के प्रथम चरण में 30 गांवों का चयन किया गया है, जहां प्रत्येक गांव से 10-10 सम्मानित लोगों को जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- 19 गौशालाओं के लिए दान में मिला 851 क्विंटल भूसा ये लोग अपने-अपने क्...