प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र मे सिविल डिफेंस के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन स्वयं सेवकों को प्रमाणपत्र दिया गया। मेयर गणेश केसरवानी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एन कोलांची एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा ने प्रमाणपत्र दिया। 360 को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने पहले सत्र में दीप प्रज्ज्वलित किया और कहा कि स्वयंसेवक मानव सेवा के लिए काम करें। मेयर ने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की। अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची ने सभी प्रशिक्षित लोगों से पांच और लोगों को जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान चीफ वार्डन अनिल कुमार, उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई, वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...