मानव सेवा की मिसाल बने 82 वर्षीय कलम सिंह
देहरादून, अगस्त 20 -- श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के कुलेड़ी थाती डागर निवासी 82 वर्षीय कलम सिंह रावत ने मृत्यु के बाद भी मानव सेवा से जुड़े रहने का संकल्प लेते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में देहदान का पंजीकरण कराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल द्विवेदी ने प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें देहदान का परिचय पत्र प्रदान किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कलम सिंह रावत का स्वागत करते हुए उनके संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। इससे एमबीबीएस और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का व्यावहारिक अध्ययन करने में मदद मिलती है। कलम सिंह रावत ने बताया कि उनके मन में लंबे समय से यह विचार था कि मृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.