उरई, अप्रैल 19 -- उरई। संवाददाता शहर से पांच किलोमीटर दूर अजनारी गांव के हाईवे किनारे स्थित इच्छापूर्ति गणेश मंदिर दरबार भक्तों के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र बन गया है। यहां पर जिले के कोने कोने से अर्जी लगाने आने वाले लोगों के बिगड़े काम एक झटके में बन रहे हैं। मानव समाज की सेवा और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए गणेश दरबार की स्थापना की गई है। यह बात दरबार के पुजारी शिवाकांत तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहीं। हर बुधवार को यहां पर अर्जी कार्यक्रम लगता है।उन्होंने बताया कि लंबे समय से वह साधना कर रहे है। खेत में लगी सफेद मदार की जड़ से दो मुखी भगवान गणेश प्रकट हुए। मूल रूप से मध्य प्रदेश के शक्ति भैरव गांव जिला निवाड़ी के रहने वाले पुजारी को स्वप्न में यह संकेत मिला। उन्होंने विशेष नक्षत्र में इस जड़ को निकालकर गांव में ही पूजा अर्चना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.