वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में परास्नातक आईआरपीएम एवं पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान एवं परिचय सत्र आयोजित हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. भावना वर्मा ने स्वागत और विषय परिचय दिया। प्रो. शैला परवीन ने पाठ्यक्रम की संरचना, उद्देश्य एवं रोजगारपरकता बताई। विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. संजय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. चंद्रशेखर सिंह आदि ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। संचालन डॉ. अश्विनी सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...