दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। मानव संसाधन केंद्र के 25 वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को जोहर मानव संसाधन विकास केंद्र दुमका में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुमका धर्मप्रांत के विशप जूलियस मरांडी मौजूद रहे। मौके पर विशप जूलियस मरांडी ने फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विशप ने केंद्र की 25 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विशप जूलियस मरांडी ने केंद्र द्वारा मानव संसाधन के विकास में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक सहित केंद्र से जुड़े सदस्य, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.