देवरिया, फरवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा विवरण अब मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगा। इस पोर्टल के जरिए ही कर्मचारी अवकाश भी ले सकेंगे। साथ ही सभी कर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण भी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिले में 1 सौ दो स्थायी कर्मचारी रोडवेज में तैनात हैं। पूर्व में इन कर्मचारियों का सेवा विवरण से लेकर अन्य सभी जानकारियां ऑफलाइन सिस्टम के तहत रजिस्टरों में दर्ज की जाती थीं। साथ ही छुट्टी, मेडिकल आदि के आवेदन भी ऑफलाइन मोड में लिए जाते थे। नई व्यवस्था लागू हो जाने के बाद सभी कर्मचारियों का डेटा ऑनलाइन हो जाएगा। इस पोर्टल के जरिए कर्मचारी अब घर बैठे अवकाश और अन्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें समय की बचत होगी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.