लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों के ई-सर्विस बुक में अवकाश, जन्मतिथि तथा अन्य संशोधनों से जुड़े प्रकरण बिना मूल अभिलेखों के सत्यापन-परीक्षण व स्पष्ट संस्तुति के स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आदेश जारी इस संबंध में सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर कहा है कि मानव संपदा पोर्टल से जुड़ी सभी कार्यवाही बेसिक शिक्षा निदेशालय स्तर से किये जाने का निर्णय लिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया इसके तहत अब पोर्टल पर दर्ज डाटा और मूल अभिलेखों में भिन्नता होने पर, संबंधित कार्मिक को साक्ष्यों / संबंधित अभिलेखों सहित अपना प्रार्थना पत्र संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी संशोधन के लिए प्राप्त आवेदन का मूल अभिलेखों से मिलान अथवा परी...