लखनऊ, अगस्त 20 -- राज्य सरकार ने सरकारी कार्मिकों की सेवा पुस्तिका मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन करना अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने गुरुवार को इसके लिए मॉड्यूल करते हुए विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा है। इसमें कहा गया है कि राज्य कर्मियों की सेवा विवरण, नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, अवकाश प्रबंधन, वेतन आहरण, सेवा प्रबंधन आदि से संबंधी सभी काम मानाव संपदा पोर्टल के माध्यम से किए जाने के आदेश पूर्व में जारी किए गए हैं। इसके बाद भी लगातार यह संज्ञान में आ रहा है कि कार्मिक के सेवा विवरण पोर्टल पर समय से पूर्ण व अद्यतन नहीं होते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न माड्यूल के उपयोग से असुविधा उत्पन्न् होती है。 यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट करने के लिए 28 अगस्त तक का अ...