आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 'नारी शक्ति बंधन' कार्यक्रम के अंतर्गत मानव शृंखला बनाई गई। इसके जरिए छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सशक्तिकरण का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी के नेतृत्व में सभी अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सशक्तिकरण, एकता एवं सम्मान का संदेश प्रसारित करना था। मानव शृंखला के माध्यम से सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला बनाकर वीरता का प्रदर्शन इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने प्रभावशाली ड्रिल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.