लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- गोला गोकर्णनाथ। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रथम दिवस अनोखे अंदाज में प्रकृति और शक्ति का संदेश दिया गया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रकृति के तीन गुण सत, रज और तम के संतुलन के प्रतीक रूप में मां शक्ति के त्रिशूल का आकर्षक प्रदर्शन किया। इस श्रृंखला की प्रत्येक कड़ी तीन छात्राओं द्वारा बनाई गई, जो तीनों गुणों के समन्वय को दर्शाती रही। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की दिवस आयोजन समिति की प्रमुख सवि चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वंदना शुक्ला और प्रियंका त्रिपाठी ने भी सक्रिय सहयोग किया। यह भी पढ़ें- मानव श्रृंखला बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. पूनम वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र...