प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पीबीपीजी कॉलेज सिटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति शुक्रवार को महिलाओं को जागरूक किया गया। स्नातक, परास्नातक, बीएड, बीपीएड, डीएलएड की छात्राओं, प्रशिक्षुओं, एनसीसी कैडेट्स एवं महिला शिक्षकों ने मानव शृंखला बनाई। मानव शृंखला के माध्यम से महिला आरक्षण कानून का समर्थन करते हुए क्रियान्वयन पर खुशी जताई। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रो.श्रद्धा श्रीवास्तव ने विचार रखे। संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ.वंदना सिंह ने किया। डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ.रेनू सिंह, रचना सिंह, प्रिया सिंह, प्राची भट्ट, चंद्रमा सिंह, ज्योत्सना सिंह आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल के समर्थन में निकाली स्कूटी रैली यह भी पढ...