बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर जिलेभर में रविवार को उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुबह गांधी स्टेडियम में स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भव्य मानव शृंखला का निर्माण कर एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने अनुशासित ढंग से हाथों में हाथ डालकर एकजुट बिहार, विकसित बिहार का सशक्त संदेश दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से पूरा स्टेडियम देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और एकता व विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में डीडीसी आकाश चौधरी, एडीएम बृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.