रांची, दिसम्बर 21 -- खूंटी, संवाददाता। इस्कॉन अधिकृत नामहट खूंटी केंद्र के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय नामहट केंद्र परिसर में एक दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त उपस्थित रहे। भागवत कथा में प्रवचन करते हुए केंद्र संचालक शुकामृत दास ने कहा कि मानव शरीर की इंद्रियां क्षणिक और नश्वर हैं, जिनके कारण जीव विभिन्न योनियों से गुजरता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह और मत्सर जैसी वृत्तियां सत्संग से दूर करती हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति का वास्तविक अर्थ इंद्रियों को शुद्ध कर भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में लगाना है। उन्होंने सभी से त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...