पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानव व्यापार और बाल तस्करी की रोकथाम के लिए बिहार पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 की शुरुआत की है। 18 जुलाई शुरू हुए इस जन-जागरूकता अभियान के तहत अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल तथा पटना समेत विभिन्न जिलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के. सुहिता अनुपम द्वारा संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बालश्रम, मानव तस्करी और साइबर अपराध की तत्काल दें सूचना : एसडीपीओजागरूकता पर बल -विभिन्न जगहों पर जागरूकता पर बल:- --विशेष जागरूकता कार्यक्रम -इस अभियान के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, बाजार, ईंट भट्ठों, होटल ढाबों, कारखाना एवं अन्य संवेदनशील स्थानों में विशेष ज...