विकासनगर, दिसम्बर 30 -- चकराता वन प्रभाग के रिवर रेंज कार्यालय डाकपत्थर में मंगलवार को वन प्रभाग दिवस पर मानव-वन्य जीव संघर्ष की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वन अधिकारियों ने जंगली जानवरों को मानव बस्तियों में आने से रोकने के उपायों पर चर्चा कर इसके लिए जन सहभागिता को जरूरी बताया। कार्यक्रम में वन संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और वन सरपंचों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और वन्यजीवों की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.