अल्मोड़ा, मार्च 19 -- रानीखेत। पीजी कॉलेज ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत 'समकालीन उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव सह अस्तित्व विखंडन की चुनौतियां- जिम कॉर्बेट और रस्किन बांड के विशेष संदर्भ में' शोध परियोजना पूरी हो गई है। पीजी कॉलेज की प्राध्यापिका डा. बरखा रौतेला के प्रधान अन्वेषक में 2024 में यह परियोजना शुरू हुई थी। दो वर्षों की इस शोध यात्रा के दौरान स्थानीय समुदाय, वन विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित क्षेत्र के शोधार्थियों के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया गया, शोध कार्य में शोध सहायक गोपाल मंडल और भरत जोशी का भी सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...