मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सकारात्मक कदम जरूरी
हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- राजाजी टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी दिवस पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने पार्क की शहीद हथिनी अरुंधति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले अरुंधति की मजार पर चीला रेंज के हाथियों ने सलामी दी। अतिथियों ने हाथियों को केले, गुड़ और रोटियां खिलाईं। कालागढ़ टाइगर रिजर्व से जनजागरूकता के लिए पहुंची बाइक रैली का भी स्वागत किया गया। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों का अस्तित्व मानव जीवन के लिए भी जरूरी है। वन्यजीव संरक्षण के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने रेस्क्यू किए गए शिशु हाथियों की बेहतर सेहत के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- वन्य जीव संघर्ष के प्रति किया जागरूक दर्जा धारी एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.