पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता टाइगर रिजर्व में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम एवं संघर्ष प्रबंधन में बाघ मित्र कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम को आगे भी सफलतापूर्वक संचालित करने तथा इसकी गति निरंतर बनाए रखने के लिए कार्यों की समीक्षा कर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कभी मानव-वन्यजीव संघर्ष के लिए पहचाना जाने वाला पीलीभीत आज संघर्ष प्रबंधन के प्रभावी प्रयासों के लिए जाना जाता है। बाघ मित्रों को सदैव तैयार एवं सक्रिय रखने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश महत्वपूर्ण हैं। इसी क्रम में बाघ मित्र कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं परिणामदायी बनाने के उद्देश्य से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में बाघ मित्र कार्यक्रम की ...