रुद्रपुर, फरवरी 6 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से शक्तिफार्म वन विभाग चौकी में शुक्रवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी एवं प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी शिरीन संजय पंडित ने वन्यजीव संरक्षण कानून के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, क्षमता संवर्धन और वनों को आग से बचाने के उपायों पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों को वनों और वन्यजीवों के महत्व से अवगत कराते हुए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई। गोष्ठी में निर्मलनगर, शक्तिफार्म, देवनगर, गोविंदनगर, गुरुग्राम, बसगर सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान संजय बाछाड़, रमेश राय, मनोज सरकार, रविंद्र सिंह, केपी मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.