लातेहार, मार्च 11 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन द्वारा बेतला के डायरेक्टर सभागार में बुधवार को पहली बार प्रकृति और मीडिया विषयक एक दिनी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।इसमें मौजूद सूबे के पीसीसीएफ बतौर मुख्य अतिथि रविरंजन (आईएफएस), सीसीएफ सह पीटीआर डायरेक्टर एस.आर नटेश, डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष, प्रोबेशनर आईएफ लावा कुमार, विभिन्न प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया,शोधार्थियों और प्रकृति प्रेमियों ने पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला का उद्देश्य प्रकृति से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने में मीडिया की जिम्मेदारी को रेखांकित करना था। मौके पर पीसीसीएफ रविरंजन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चुनौती बन चुका है। ऐसे में मीडिया की भूमिका बेहद अहम हो गई है। वहीं ड...