लोहरदगा, अप्रैल 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। गायत्री परिवार सेन्हा के तत्वावधान में रविवार को एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन मुर्की तोड़ार पंचायत स्थित बाजार डांडू में किया गया। गायत्री परिवार सेन्हा के प्रखंड संयोजक विजय सोनी,सुमित्रा देवी,उषा देवी,रंजीता देवी,प्रज्ञा कुमारी,अनिता कुमारी के द्वारा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन जन तक पंहुचाने को लेकर मानव में देवत्व का भाव जगाने एवं धरती में स्वर्ग का अवतरण के संकल्प के साथ यह आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से लोगो को अपनी बुराई छोड़ते हुए सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। साथ ही भक्ति गीतों के माध्यम से गुरु के संदेशों को लोगों तक पंहुचाया गया। यज्ञ के द्वारा विश्व पर्यावरण और संवर्धन के संदेश दिया गया। प्रखंड संयोजक विजय सोनी ने कहा कि घर-घर तक गुरुजी के विचार पंहुच...