भभुआ, अप्रैल 15 -- सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का जारी किया परिणाम, छात्रों में खुशी विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें चांद के मानव भारती हेरिटेज विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 115 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से सभी ने सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार पांडेय ने दी ...