सिमडेगा, फरवरी 5 -- बानो, प्रतिनिध। प्रखंड के केतुंगाधाम मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक हितों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मानव धर्म रक्षक संघ नामक नई समिति का गठन किया गया। नवगठित मानव धर्म रक्षक संघ का प्रमुख उद्देश्य केतुंगाधाम न्यास समिति के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर की गरिमा, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना है। यह संघ न्यास समिति द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए उनके कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सहयोग करेगा। मानव धर्म रक्षक संघ के सुभाष साहू को अध्यक्ष, अरविंद साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं फिरू बड़ाईक, अंकित साहु, महासचिव कर्मवीर साहू, रामेश्वर सिंह, जतरू अहीर, राजेंद्र बड़ाईक, मनोज गोस्वामी आदि को समिति में में शामिल किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.