मोतिहारी, मार्च 8 -- रक्सौल। भारत नेपाल सीमा के स्थानीय मैत्री पुल पोस्ट पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन की मानव तस्करी रोधी इकाई एएचटीयू ने शुक्रवार रात प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, स्वच्छ रक्सौल संस्था और ग्राम नियोजन केंद्र की सहयोग से संदिग्ध रूप में भारत से नेपाल तस्करी किये जा रहे एक भारतीय नाबालिग लड़की को मुक्त कराते दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मानव तस्करी का खुलासा उस वक्त हुआ। जब रात के अंधेरे में दोनों तस्कर नाबालिग को नेपाल टपाने का प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान बॉर्डर की निगेबानी कर रहे एसएसबी जवानों की नजर उनपे पड़ी। उन्हें रोक कर पूछताछ किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने लड़की को अपनी बहन बताया और नेपाल में रिश्तेदार के घर जाने की बात कही, लेकिन उनके जवाब संदिग्ध लगने पर टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की। एसएसबी टीम ने प्रयास ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.