बहराइच, अगस्त 9 -- रुपईडीहा, संवाददाता । एसएसबी की 42वी बटालियन रुपईडीहा बीओपी पर शनिवार रात नेपाल से भारतीय इलाके में दो नेपाली किशोरी के साथ आ रहे नेपाली युवक को रोका गया। एसएसबी की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व देहात इंडिया संस्था की टीम ने दोनो युवतियों को अलग अलग ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में इन दोनों के बयान संदिग्ध पाए गए। दिल्ली का मोबाइल नम्बर जो इन्होंने दिया वह भी भ्रामक लगा। 19 वर्षीया युवती को अग्रिम कार्यवाही के लिए बार्डर पर स्थित जमुनहा पुलिस को सौप दिया गया। जबकि 17 वर्षीया किशोरी को सुरक्षा व संरक्षण के लिए नेपाल की सहयोगी संस्था एनजीओ को सौप दिया गया। एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेन्ट गिरीश चंद पांडेय ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर इसके पहले भी कई युवतियों को रेस्क्यू कर नेपाल पुलिस को सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...