मोतिहारी, मई 11 -- मोतिहारी, हिटी। 21 नाबालिग बच्चे एवं बच्चियों के रेसक्यू करने के मामले में सोमवार को अधिकारियों ने जांच की। डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने चांदमारी स्थित जिस हॉस्टल में बच्चे रहते थे, उस स्थल का जांच कर जानकारी ली। घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रशासन ने जीआरपी इंस्पेक्टर संतोष कुमार को संबंधित हॉस्टल में बुलाकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मामले की गंभीरता से लेते हुए हॉस्टल के सभी रुम की बारीकी से जांच शुरू की गई है। जांच के दौरान यह जानकारी ली गई कि बच्चों को ट्रेन से किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और इस नेटवर्क में कौन-कौन से लोग शामिल हैं । यह भी पढ़ें- मुशहरी वृहद आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता इन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। आरोपी बच्चो...