गोड्डा, जून 15 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनसिव कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- बाल मजदूरी को ले सभी को निभानी होगी जिम्मेदारीशिविर का आयोजन इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को झालसा के प्रोजेक्ट तृप्ति की जानकारी दी। इसी कड़ी में डालसा की बोआरीजोर टीम में शामिल अधिकार मित्र अनिता टुडू व सुषमा मुर्मू आदि ने आदिवासी बहुल गांव दलदली गोपालपुर, गोरंटिया, सिजुआकोल में आयोजित शिविर में कहा कि बोआरीजोर, सुंदरपहाड़ी सहित सुदुरवर्ती गांव में बाल तस्करी जारी है। इसका मूल कारण अशिक्षा व जागरुकता की कमी के कारण बच्...