मानव तस्करी से बचाव के तरीके बताये
काशीपुर, जुलाई 30 -- जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव और सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी। गुरुवार को अ. मजीद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. बीएस गौतम ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव, साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100, स्थायी लोक अदालत, महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, सुरक्षित ईंधन और सुरक्षित जीवन से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया। यहां प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अजहरूद्दीन, मोहम्मद सलीम, मुनेश, लता, आकाश, सोनू, विकास, दीपक आदि रहे। यह भी पढ़ें- बाल तस्करी के खिलाफ मानव शृंखला बनाकर दिया जागरुकता का संदेश यह भी पढ़ें- Dumka News: अन्तर्राष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.