देवघर, मार्च 14 -- देवघर। सूचना भवन के सभागार में शुक्रवार को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि मानव तस्करी एक संगठित अपराध है, जिसमें लोगों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती मजदूरी, देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियों में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अपराध को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की जागरूकता और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों व लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें कहीं भी मानव तस्करी से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई...