गोड्डा, अगस्त 8 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर महागामा प्रखंड के नया नगर एवं परसा पंचायत भवन में आउट रिच एवं अवेयरनेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर एलएडीसी अजीत कुमार ,पीएलवी प्रमोद कुमार, दिव्या कुमारी आदि ने कहा कि मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण का शिकार हुए व्यक्तियों को कानूनी सहायता, मुआवजा और पुनर्वास प्रदान करके समाज की मुख्यधारा में वापसी लाना ही नालसा के इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह योजना विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 4(b) के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा तैया...