बहराइच, फरवरी 24 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में एसएसबी 42 वाहिनी के तत्वावधान में मानव तस्करी सुरक्षा रोकथाम व पुनर्वास जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव तस्करी के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। एसएसबी 42 वाहिनी नानपारा की महिला सब इंस्पेक्टर मोहिनी सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया किया चाहे महिला हो, बच्ची हो उसको एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाना बहलाना फुसलाना तथा उसको खरीदना बेचना यह मानव तस्करी है। यूट्यूब इंस्टाग्राम पर ऐसी घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही है । लड़कियां और बच्चे गायब करके उनकी खरीद फरोख्त होती है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भीख मंगवाया जा सकता है। बंधुआ मजदूरी कराई जा सकती है। उनसे घरेलू काम कराया जा सकता है। बच्चों का यौन शोषण कर देह व्यापार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.