मानव तस्करी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
लखनऊ, अप्रैल 25 -- मानव और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने ऑर्गेनाइज़्ड क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7839861034 जारी किया है। यह 24 घंटे संचालित रहेगा। यह जानकारी गुरुवार को अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव ने दी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति सूचनाएं दे सकता है। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही संगठित और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नया ट्विटर (X) हैंडल @Crime_branchlko भी प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से समय-समय पर नशा तस्करी, मानव तस्करी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल/मैसेज, डिजिटल ठगी आदि से संबंधित सावधानियां, बचाव के उपाय एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती पेपर लीक का फर्जी दावा करने वाले पर एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.