प्रयागराज, मार्च 31 -- रेलवे सुरक्षा बल और राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को मुंडेरा स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, डीआरएम रजनीश अग्रवाल, आरपीएफ की प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रो. सरफराज अहमद खान और अजीत सिंह आदि शामिल रहे। इस दौरान आरपीएफ के 160, जीआरपी के 24, वाणिज्य विभाग के 25 कर्मचारी, 10 वेंडर और आठ कुलियों को मानव तस्करी रोकने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...