अल्मोड़ा, मार्च 25 -- अल्मोड़ा। पुलिस ने रमोला भर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मानव तस्करी रोकथाम, बाल संरक्षण तंत्र को सशक्त बनाने के लिए शिविर लगाया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जानकी भंडारी और एसआई मुदित वर्मा ने संवाद कर जानकारियां दीं। मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रमुख विधिक प्रावधानों को बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...