पूर्णिया, जून 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता महिला को गुजरात ले जाकर बेचने, धोखाधड़ी करने और जबरन शादी कराने के चर्चित मामले में पुलिस अब आरोपियों के आपसी संबंधों और संपर्क सूत्रों की गहन जांच में जुट गई है। प्राथमिकी दर्ज होने तथा दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अनुसंधान का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पूरे घटनाक्रम की साजिश कैसे रची गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। जांच के दौरान आरोपियों के बीच पहले से मौजूद परिचय, रिश्तेदारी और संपर्कों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि पीड़िता को गुजरात ले जाने की योजना कब बनाई गई और इस दौरान किस स्तर पर किस व्यक्ति ने सहयोग किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रह...