सिमडेगा, जुलाई 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस ने मानव तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को प्रेस वार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि 20 मई को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली और फिर राजस्थान ले जाकर बेच दिया गया था। शिकायत के आधार पर एएचटीयू थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी नामजद आरोपी कुरडेग निवासी सुमित बेक को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी के मामले में उप्र, बिहार और दिल्ली में छापेमारी डीएसपी ने कहा कि मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख...