अररिया, अप्रैल 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मानव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जागरण कल्याण भारती, जिला प्रशासन एवं आरपीएफ टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों को विशेष रूप से यह समझाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने बच्चों या नाबालिगों को अजनबी व्यक्तियों के साथ यात्रा के लिए न भेजें। साथ ही यात्रा के दौरान समुचित पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य बताया गया। यह भी पढ़ें- मानव तस्करी पर अंकुश लगाने स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध परिस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.